Sunday, 10 November 2019

ज्यादा ठंडा पानी पीने से आंतों में आएगी सिकुड़न

प्यास लगने पर ज्यादा ठंडा पानी पीना अच्छा लगता है लेकिन लोग इससे होने वाले नुकसान को अनदेखा कर देते हैं। ये जान लें कि ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। इससे शरीर में कमजोरी के साथ-साथ कई बीमारियां आती हैं। आंतें सिकुड़ जाती हैं। खट्टी डकारें, गैस बनना, रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होना, सिर दर्द, हृदय गति कम, टॉन्सिल्स हो सकता है। खाने के दौरान ठंडा पानी पीने से बदहजमी होती है। इस लिए नॉर्मल पानी पीएं जो न ज्यादा ठंडा हो और न ही ज्यादा गर्म हो।

कंधे की जकड़न में फायदेमंद-
कई बार कंधों या बांहों में जकड़न होती है। यह सर्वाइकल का मुख्य लक्षण है। अधिक समय कंप्यूटर, मोबाइल, लेटकर पढ़ने से दिक्कत होती है। पैरों के अंगूठे व उंगलियों के ऊपर-नीचे दबाव दें। ऊपरी हिस्से में दो उंगलियों के बीच के भाग पर दबाव दें। अंगूठे के अगले हिस्से को एक हाथ से दबाएं। दोनों पैरों के अंगूठों के बाहरी भाग पर दबाव दें। दिन में दो बार करें।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WZZULS

No comments:

Post a Comment