आलू बुखारा शरीर में आयरन की पूर्ति करता है। यह फल स्ट्रोक और बीपी को नियंत्रित करता है। आइए जानते हैं इसे नियमित खाने से होने वाले अन्य फायदे-
कैंसर: एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त आलू बुखारे में विटामिन्स और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके नियमित इस्तेमाल से पाचन क्रिया ठीक रहती है। इसमें मौजूद बीटा-कैरोटीन से कैंसर का खतरा कम होता रहता है।
सर्दी जुकाम: इसमें मौजूद विटामिन-सी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। सर्दी-जुकाम में प्रयोग करने से आराम मिलता है। त्वचा साफ और याद्दाश्त मजबूत होती है।
हृदय रोग: इसमें मौजूद ओमेगा -3 कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह और हृदय रोग में भी लाभदायक है।
100 ग्राम आलूबुखारे में लगभग 46 कैलोरी होती है, इसमें अन्य फलों की तुलना में कैलोरी काफी कम पाई जाती है। इस कारण यह वजन नियंत्रित करने में भी सहायक होता है।
आंखों की सेहत के लिए भी आलूबुखारा फायदेमंद होता है। आलूबुखारे में मौजूद विटामिन-सी आंखों और त्वचा को स्वस्थ रखने में सहायक है, इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है। इसके इलावा इसमें विटामिन-के एवं बी6 भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WTjLwp
No comments:
Post a Comment