Thursday, 7 November 2019

ग्लाइसेमिक इंडेक्स से जानिए शरीर में ग्लूकोज की मात्रा

खाने से शरीर में कितना ग्लूकोज जा रहा ये जानने की तरीका है ग्लाइसेमिक इंडेक्स

ग्लाइसेमिक इंडेक्स क्या है?
हम लोग जो भोजन करते हैं, उससे 2-3 घंटे बाद रक्त में ग्लूकोज की जितनी मात्रा बढ़ती है उसे ग्लाइसेमिक इंडेक्स कहते हैं। इसको मापने के लिए किसी भी खाद्य पदार्थ की तुलना ग्लूकोज से की जाती है, जिसकी अंकों में गणना 100 मानी गई है।

खाद्य पदार्थों में इसे कैसे विभाजित किया है ?
इसे तीन भागों में बांटा गया है। 0-55 निम्न इंडेक्स, 56-69 मध्यम इंडेक्स और 70-100 उच्च ग्लाइसेमिक इंडेक्स।
निम्न इंडेक्स : वे खाद्य पदार्थ जो पाचन क्रिया में धीमी गति से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाते हैं और ग्लूकोज का स्तर रक्त में स्थिर बनाए रखते हैं।
मध्यम इंडेक्स : वे खाद्य पदार्थ जो मध्यम गति से रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाते हैं।
उच्च इंडेक्स : यह तेजी से ग्लूकोज की मात्रा बढ़ाते हैं। इससे रक्त में ग्लूकोज की मात्रा में उतार चढ़ाव होता है।

शरीर और व्यक्ति को कैसे प्रभावित करता है?
निम्न इंडेक्स वाला भोजन लम्बे समय तक ऊर्जा देता है। भूख नहीं लगती है। इस तरह के नियमित भोजन से मधुमेह, हृदय रोग और अन्य बीमारियों के होने की आशंका कम रहेगी। यदि आपको पहले से मधुमेह है तो यह भोजन रक्त में ग्लूकोज की मात्रा को नियमित करेगा। इन्सुलिन की मात्रा बढ़ाएगा।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qxcXYY

No comments:

Post a Comment