संतरे में विटामिन ए, बी, सी, पोटैशियम और कैल्शियम होता है। इससे मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। इसमें इस्तेमाल की गई सूजी एनर्जी देने के साथ, पाचन व हृदय रोग में लाभदायक है।
बनाने के लिए सामग्री : चार बड़े संतरे, चार बड़े चम्मच चीनी, एक कप आटा, आधा कप सूजी, बारीक कटे मेवे, बादाम, काजू, पिस्ता, इलायची पाउडर तलने के लिए घी, मलाई व दूध आवश्यकतानुसार।
सबसे पहले आटा, सूजी, मलाई और दूध डालकर मिश्रण को अच्छे से मिला लें। मिश्रण न पतला हो न ही ज्यादा गाढ़ा। संतरे का रस निकालकर इसमें चीनी डालकर घुलने तक पकाएं। इसके बाद इलायची पाउडर मिला लें। पैन में घी गर्म करके एक बड़ा चम्मच घोल लेकर कड़छी से फैला लें। संतरे के रस में बने मालपुए डालें और कुछ देर में तैयार मालपुए को प्लेट में निकालकर उस पर मेवे डालकर सर्व करें। बच्चे से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगा। स्वस्थ भी रहेंगे।
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33veDAS
No comments:
Post a Comment