Wednesday, 23 October 2019

Healthy Diet Plan: उम्र के हिसाब से लें डाइट, हमेशा रहेंगे हैल्दी

Healthy Diet Plan In Hindi: अच्छा खानापान हमारी सेहत काे बनाए रखने के लिए जरूरी है। लेकिन कर्इ लाेगाें काे इस बात की जानकारी नहीं हाेती है कि उन्हें किस उम्र में क्या खाना चाहिए जिससे में वे ज्यादा सेहतमंद रह सकें। क्याेंकि उम्र के हिसाब से शरीरिक पाेषण की जरूरतें अलग-अलग हाेती हैं। जानते हैं उम्र के किस पड़ाव में काैन सा आहार ( Diet And Fitness ) रखेगा सेहतमंद:-

जन्म से छह माह तक माह तक मां का दूध
1 वर्ष तक के बच्चे के लिए मां का दूध अमृत होता है। मां का गाढ़ा दूध बच्चे को मजबूती देता है। छह माह से एक साल के बच्चे को ऊपर का खाना देना चाहिए जिससे उसके शरीर को पोषक तत्त्व मिल सकें। इसमें दलिया, दूध, दाल दे सकते हैं। सभी खाद्य पदार्थ तरल रूप में होने चाहिएं जिन्हें वे आसानी से खा लें और पचा सकें।

कम घी के साथ दाल, राेटी, चावल
1-3 साल के बच्चे को दाल, चावल, रोटी देते हैं। कुछ लोग घी खिलाने पर जोर देते हैं ताकि उसका शरीर मजबूत हो। इस उम्र में बच्चे के भीतर सेल्स बनने का काम शुरू हो चुका होता है। घी अधिक मात्रा में देने से फैट सेल्स बनने का काम दोगुनी तेजी से होता है जो बच्चे के मोटा बना देता है।

हरी सब्जी, फल और प्रोटीनयुक्त डाइट लें
3-10 साल की उम्र में बच्चे की हड्डियों का विकास होता है। इस दौरान कैल्शियम और आयरन की जरूरत होती है। इसके लिए उसके भोजन में दूध, दही, दाल, हरी सब्जी, फल और प्रोटीनयुक्त डाइट का अधिक मात्रा में होना जरूरी है। रोजाना 1200 से 1400 कैलोरी उसे हर दिन लेनी जरूरी है।

दाल, पनीर और अंडा खाएं
10-18 उम्र वर्ग के लड़के और लड़कियों के विकास के लिए यह समय महत्त्वपूर्ण होता है। इसमें शारीरिक विकास और हॉर्मोनल चेंज होते हैं। ऐसी अवस्था में शरीर में आयरन और कैल्शियम की मात्रा कम नहीं होनी चाहिए। वजन के हिसाब से प्रोटीन लेना जरूरी है। एक किलो ग्राम वजन पर एक ग्राम प्रोटीन जरूरी है।

सुबह का नाश्ता हैवी
18-25 की उम्र में 24 घंटे के भीतर रोजाना वयस्क पुरुष को 2425, महिला को 1875 कैलोरी लेना जरूरी होता है। खाना तय समय पर खाना चाहिए। नाश्ता हैवी रहेगा तो शरीर फिट और एक्टिव रहेगा। सुबह भरपूर नाश्ता करने से शरीर में दिनभर ऊर्जा और फुर्ती बनी रहती है।

चार कटोरी दाल जितना प्रोटीन जरूरी
25-40 की उम्र में तय मानक के अनुसार शरीर में कैलोरी कम नहीं होनी चाहिए। प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स के लिए फल, सब्जी, दाल, रोटी, चावल और अंडे का प्रयोग फायदेमंद रहता है। इस उम्र में पर्याप्त मात्रा में सभी पोषक तत्त्व मिलने से हड्डियां मजबूत होती हैं। खाने में करीब 60 ग्राम प्रोटीन जरूरी है। एक अंडे और एक कटोरी चना दाल में 13 -13 ग्राम प्रोटीन होता है।

सोया प्रोडक्ट ज्यादा
40-60 की उम्र में खानपान बढ़िया होना चाहिए। पोषक तत्त्व न मिलने से शरीर कमजोर होता है। महिलाओं में इस उम्र में माहवारी संबंधी समस्या भी होती है। ऐसे में सोयाबीनयुक्त चीजें खाने से फायदा होता है। एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी नहीं होगी और हॉर्मोन रिप्लेसमेंट थैरेपी से बच सकते हैं।

बुजुर्ग रंग-बिरंगी सब्जियां लें
60 की उम्र के बाद अधिकतर लोग काम कम करते हैं। पुरुषों को प्रतिदिन 2,225 कैलोरी जबकि महिला के लिए 1,675 कैलोरी जरुरी होती है। एंटीऑक्सीडेंट्स की अधिक मात्रा लेना जरूरी है। इसमें हरी और रंग बिरंगी सब्जी के साथ फल, दूध, मेवा खाना चाहिए। तरल में पानी, सूप और जूस लेना ठीक रहता है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Etpoy

No comments:

Post a Comment