Friday, 25 October 2019

इन 7 समस्याओं को हल्के में न लें बुजुर्ग

बुजुर्गों के शरीर में इम्युनिटी कम होने से कई लक्षण महसूस होते हैं। इन्हें नजरअंदाज न करें-
त्वचा पर निशान : त्वचा पर मौजूद तिल जैसे अन्य निशान यदि बढ़ें या इनमें दर्द के साथ खून निकले तो नजरअंदाज न करें।
आंख में काले धब्बे : यदि ब्लैक स्पॉट दिखें तो लेंस या रेटिना में दिक्कत और धुंधला दिखे तो मोतियाबिंद हो सकता है।
हड्डी का बढऩा : शरीर में वसा कम होने से हड्डियां उभरने लगती हैं। उभरने के साथ ही ये बढ़े व दर्द भी हो तो डॉक्टरी सलाह लें।
कोई गांठ : त्वचा पर उभरती या महसूस होने वाली गांठ में दर्द या संक्रमण हो तो लापरवाही न करें।
कमजोरी-असंतुलन : बढ़ती उम्र में शारीरिक कमजोरी से असंतुलन सामान्य है। नियमित व्यायाम करें और पोषक तत्व वाली चीजें खाएं।
आवाज लडख़ड़ाना: अचानक आवाज लडख़ड़ाना बे्रन स्ट्रोक या लकवे का लक्षण है। मुंह में छाले, किसी दवा के दुष्प्रभाव या दांत में संक्रमण की वजह से भी आवाज धीरे-धीरे लडख़ड़ाने लगती है।
दस्त-अपच : इस उम्र में सामान्य हंै। कई बार लंबे समय से चल रही दवाओं के कारण भी होता है। खूब पानी पीएं, सलाद खाएं और शारीरिक एक्टिविटी करें।
एक्सपर्ट : डॉ. सुनील सुथार, वृद्धावस्था मनोरोग विशेषज्ञ

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2pc4sCt

No comments:

Post a Comment