Saturday, 7 September 2019

obsessive compulsive disorder: एक ही काम बार-बार करना यानी ओसीडी

obsessive compulsive disorder: अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर अधिक सोचना, घर से बाहर निकलने से पहले लाइट, पंखों व गैस को 5-6 बार देखना कि वे बंद है या नहीं, हाथों को बार-बार साबुन से धोना, चीजें सही जगह पर न मिलने पर परेशान या गुस्सा होना, हर काम में दूसरों की राय बार-बार लेना या एक ही काम को बार-बार करने की आदत जैसे लक्षण ओसीडी यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर के हो सकते हैं।

ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर ( obsessive compulsive disorder ) obsession और compulsion से मिलकर बना है।obsession वह विचार, संदेह या चिंतन है जो रोगी की इच्छा के विपरीत उसके मन में बार बार आता है और उस व्यक्ति का उस पर नियंत्रण नहीं होता है। ऐसे विचार अक्सर हास्यपद, तर्कहीन और असगंत होते है। रोगी भी इस बात को अच्छे से समझता है और उनसे छुटकारा भी पाना चाहता है लेकिन वह ऐसा कर नही पाता। इसलिए दिन में ज्यादातर समय वह अशांत और बेचैन रहता है।

इलाज
6 माह या इससे ज्यादा समय से लक्षण हैं तो ओसीडी ( obsessive compulsive disorder ) हो सकता है। रोग की गंभीरता के अनुसार दवाओं व थैरेपी से इलाज करते हैं। ज्यादातर मामलों मेें संज्ञानात्मक व्यवहारजन्य थैरेपी (सीबीटी) की मदद लेते हैं। गंभीर अवस्था में एंटीडिप्रेशन दवाएं भी दी जाती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zWlOVN

No comments:

Post a Comment