शरीर के लिए ओमेगा-३ फैटी एसिड जरूरी है। यह प्रमुख तेलों में मिलता है जो कि मुख्य रूप से बीजों में होता है। यह तीन प्रकार का होता है। इसमें से एक पेड़-पौधों व बाकी दो समुद्री स्रोतों से मिलते हैं। पेड़-पौधों में अखरोट, अलसी का बीज और कई चीजें शामिल हैं।
इनमें है लाभकारी
दिमाग : ओमेगा-३ ऐसा तत्व है जो दिमाग की नसों को आराम देकर डिप्रेशन को कम करता है।
आंखों की सेहत : ओमेगा थ्री का एक प्रकार है डीएचए जो आंखों की संरचना में अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में इस तत्व से युक्त चीजों को कम लेने से आंखों की सेहत पर बुरा असर होता है।
हृदय : हार्ट से जुड़ी ज्यादातर समस्याओं में खानपान में खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ता स्तर होता है। ऐसे में ओमेगा-३ एसिड की खूबी है कि यह बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाकर हृदय को स्वस्थ रखता है।
मांसपेशी व हड्डी : आर्थराइटिस व ऑस्टियोपोरोसिस से मांसपेशी व हड्डियां कमजोर होती है। ओमेगा-३ फैटी एसिड्सयुक्त चीजें खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
प्रमुख स्रोत : अलसी व चिया बीज, अखरोट, उड़द दाल, पालक, पत्तागोभी, आम, जामुन आदि।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LHfRSb
No comments:
Post a Comment