रसोई में ज्यादा समय बिताना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह खुलासा दो सौ रसोइयों पर किए शोध में हुआ। कैरोलिना स्टेट यूनिवर्सिटी में हुए शोध में पाया गया कि घरेलू महिलाएं व पेशेवर रसोइए किचन में ज्यादा समय बिताते हैं। रसोई में लगातार गैस जलने से वहां का तापमान तीस डिग्री के पार पहुंच जाता है। इससे शरीर का पीएच लेवल बढ़ा हुआ पाया गया। उनमें थकान, कमजोर पाचन क्रिया और खराब इम्यून सिस्टम की समस्याएं पाई गई। शोध में यह भी सामने आया है कि रसोई का पीएम लेवल 71.9 माइक्रॉन क्यूबिक मीटर था।
एक्सपर्ट कमेंट : शरीर को डीटॉक्स करना जरूरी
शरीर में पीएच स्तर 7.35 से लेकर 7.45 के बीच होना चाहिए। इससे कोशिकाओं को सुचारू रूप से काम करने के योग्य बनने के लिए शरीर को डीटॉक्स करना जरूरी होता है। रसोई हवादार होनी चाहिए। यदि धूप या रोशनी पर्याप्त आती है तो यह सबसे बेहतर है।
एक्सपर्ट : डॉ. विशाल गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, जयपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KAqWFi
No comments:
Post a Comment