शहतूत में कई पोषक तत्त्व होने के कारण यह शरीर को कई रोगों से बचाता है। साथ ही हृदय रोगों में खास फायदा पहुंचाता है। आइये जानते हैं शहतूत से होने वाले फायदों के बारे में।
रक्त संचार बेहतर होता है : शहतूत का सेवन करने से धमनियों में रक्त का प्रवाह सुचारू तरीके से होता है। साथ ही रक्त की धमनियों में थक्का बनने की प्रक्रिया को रोकता है जिससे हृदय स्वस्थ रहता है और ब्लॉकेज की समस्या नहीं होती।
पेट की प्रॉब्लम दूर करता है: यह कब्ज से बचाकर पाचनतंत्र दुरुस्त रखता है। शहतूत या इसका रस दोनों ही लाभ देते हैं। यह लिवर व किडनी के लिए भी उपयोगी है।
बालों के लिए फायदेमंद : शहतूत में मौजूद विटामिन ए बालों की ग्रोथ व चमक बढ़ाते हैं। साथ ही बालों को गिरने और असमय सफेद होने से बचाते हैं। इसके अलावा यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LXEv3q
No comments:
Post a Comment