Saturday, 3 August 2019

हृदय रोग और गठिया से बचाता हरा प्याज, जानें इसके अन्य फायदे

अधिकतर लोग हरे प्याज को तवज्जो कम ही देते हैं लेकिन इसके कई फायदे हैं। चीन में इसका इस्तेमाल दवा तैयार करने में भी किया जाता है। हरे प्याज में विटामिन-ए, बी2 सहित कई पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। जानें इसके फायदे-

नियंत्रित कोलेस्ट्रॉल : हरा प्याज शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हृदय रोगों से बचाता है। इसके अलावा इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण हैं जो पाचनतंत्र को दुरुस्त रखते हैं।

दूर करता झुर्रियां : यह शरीर के रोग प्रतिरोधक तंत्र को मजबूत करता है। साथ ही चेहरे की झुर्रियों को बढ़ने से रोकता है और आंखों की रोशनी बढ़ता है।

अस्थमा से बचाता : यह कई पोषकतत्त्वों की पूर्ति करता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-हिस्टामाइन गुण भी होते हैं। इसलिए यह गठिया और अस्थमा के रोगियों के लिए भी फायदेमंद है।

बीपी और जुकाम में फायदेमंद : यह ब्लड प्रेशर सामान्य रखता है। साथ ही ये जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियों से लड़ने में भी कारगर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33aXFrE

No comments:

Post a Comment