गर्मी व बरसात के माैसम में डिहाइड्रेशन, पेटदर्द, डायरिया, गैस या फिर अन्य हैल्थ प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं। विशेष रूप से बाहर का खाना खाने से ऐसी समस्या ज्यादा होती है। शोध के अनुसार 30-70 फीसदी यात्री फूड प्वॉइजनिंग ( Food poisoning ) से परेशान रहते हैं।आइए जानते हैं एेसे में आप किस तरह से अपनी सेहत का ध्यान रख सकते हैं :-
बर्फ ना मिलाएं
अगर आप कोल्ड ड्रिंक या फलों का रस पी रहे हैं, तो उसमें बर्फ डलवाने से बचें। यह अक्सर प्रदूषित पानी से तैयार या इंडस्ट्रियल बर्फ होती है। बेहतर होगा इसकी बजाय सादा पानी की ठंडी की हुई बोतल ही लें, या फिर नारियल पानी व कैन वाला डिब्बाबंद जूस ऑर्डर करें।
सूप बेहतर विकल्प
हल्की भूख लगी है या रेस्तरां का खाना पसंद नहीं है तो सूप ले सकते हैं। इसे उच्च तापमान पर पकाया जाता है, इसलिए इसके खराब होने का जोखिम कम रहता है।
ताजा भोजन लें
भोजन के लिए कोई ऐसा रेस्टोरेंट चुनें जहां ताजा व गर्म भोजन मिले। इन जगहों पर बर्तनों की सफाई में अक्सर लापरवाही बरती जाती है। ऐसे में डिस्पोजेबल प्लेट में खाने के लिए ऑर्डर करें। रेस्टोरेंट में टेबल पर रखी सॉस की बॉटल को खुद से दूर ही रखें। गर्मी में इससे बचना चाहिए।
ये रखें ध्यान
ऐसे आइटम ऑर्डर करने से बचें जिनमें कई सब्जियों का प्रयोग किया गया हो। अक्सर होटल में बची सब्जियों को मिलाकर ये डिश तैयार की जाती है। रेस्तरां या ढाबे में वही फूड ऑर्डर करना चाहिए जो खूब बिकता हो। यह हमेशा ताजा ही मिलेगा। जबकि कम बिकने वाले आइटम होटल वाले रेफ्रिजरेटर में रखते हैं जिससे गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H7FQRh
No comments:
Post a Comment