Sunday, 14 July 2019

period pain: पीरियड के दिनों में दर्द कम करती है गाजर, जानें इसके अन्य फायदे

period pain: खून व नेत्रों की रोशनी बढ़ेगी : गाजर शरीर में खून बढ़ाती है। इसके रस में विटामिन-ए, बी, सी, डी, ई, व के पाया जाता है। कच्ची गाजर खाने से पीरियड के दिनों में दर्द कम होता है। एनीमिया की शिकायत दूर होने के साथ आंखों की रोशनी बढ़ती है।

दुरुस्त दिल : यह खून को गाढ़ा होने से रोकती है जिससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है। दिल की धड़कनें बढ़ जाने पर गाजर को भूनकर खाने की सलाह दी जाती है।

दूर होती खांसी : इसे नियमित खाने से खांसी, दमा और यूरिन में जलन की दिक्कत में आराम मिलता है। यह कफ बाहर निकालती है।
गैस में राहत : आधा कप गाजर के रस में दो चम्मच गोभी का रस मिलाकर पीने से गैस की शिकायत नहीं होती।

चमकदार स्किन : इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाने के साथ बढ़ती उम्र का प्रभाव कम करते हैं। साथ ही कैंसर से बचाते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GdtI0k

No comments:

Post a Comment