Muscle Workout Tips: बॉडी की मसल्स को एक्टिव रखने और कैलोरी बर्न करने के लिए माउंटेन क्लाइंबर (mountain climber) एक बेहतर वर्कआउट (Workout Tips) है। यह कहीं भी आसानी से किया जा सकता है।
कैसे करें -
दोनों हाथों व पैरों को जमीन पर टिकाकर पुशअप की पोजीशन लें। कंधे से लेकर घुटने तक शरीर को सीधा रखें। 45 डिग्री पर देखते हुए अब दाएं पैर को सीधा रखें और बाएं पैर के घुटने को मोड़कर सीने तक लाएं। यह स्थिति वैसी ही है जैसे पहाड़ पर चढ़ते हुए बनती है। इसलिए वर्कआउट का नाम माउंटेन क्लाइंबर है। अगले स्टेप में बाएं पैर को सीधा रखते हुए दाएं पैर को आगे ले जाएं। ऐसा क्षमतानुसार कई बार कर सकते हैं।
फायदे व सावधानी-
यह वर्कआउट शरीर को एक्टिव व लचीला रखने के साथ रक्तसंचार और स्ट्रेमिना बढ़ाता है। पहली बार इसे कर रहे हैं तो बहुत तेजी से न करें क्योंकि इस दौरान घुटने व हृदय की एक्टिविटी बढ़ जाती है। धीरे-धीरे क्षमतानुसार इसकी तेजी बढ़ाएं। जिनकी हाल ही घुटने की सर्जरी हुई है या कोई समस्या है वे डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे करें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YwCldN
No comments:
Post a Comment