अंगूर, भूलने की बीमारी यानी अल्जाइमर से बचाता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, अमरीका में हुए शोध के अनुसार नियमित अंगूर खाने से दिमाग से जुड़ा रोग खासकर याद्दाश्त धीरे-धीरे घटने में फायदा होने के साथ हृदय रोगों से भी बचाव होता है। शोध के अनुसार अंगूर खाने से दिमाग के हिस्से का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जो याद्दाश्त तेज करता है। इसमें मौजूद पॉलीफिनॉल शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स का स्तर बढ़ाने के साथ शरीर में सूजन आदि को बढऩे से रोकता है। हाल एक अन्य रिसर्च के मुताबिक अंगूर दिमाग में रक्त संचार भी नियमित रखता है।
अन्य फायदे
- अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।कई बीमारियों में राहत के लिए अंगूर का सेवन करना फायदेमंद होता है। टीबी, कैंसर और ब्लड-इंफेक्शन जैसी बीमारियों में ये मुख्य रूप से फायदेमंद होता है।
- मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए भी अंगूर बेहद फायदेमंद है। ये ब्लड में शुगर के लेवल को कम करने का काम करता है।इसके अलावा ये आयरन का भी एक बेहतरीन माध्यम है।
- माइग्रेन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए अंगूर का रस पीना बहुत फायदेमंद होता है। कुछ समय तक अंगूर के रस का नियमित सेवन करने से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NU2VwC
No comments:
Post a Comment