Friday, 12 July 2019

ये गलतियां घुटने टेकने पर कर देंगी मजबूर

चलने-फिरने में सावधानी बरतेंगे तो घुटनों को खराब होने से बचा सकते हैं। 30 मिनट वॉक से डायबिटीज का खतरा घटता है। 65 किलो का व्यक्ति 6.5 किमी प्रति घंटे की गति से जॉगिंग करे तो एक घंटे में 362 कैलोरी बर्न कर सकता है।
ऐसे चलेंगे तो घुटने बचेंगे
1. वॉक करते वक्त आंख, दिमाग व कदम संतुलित रखें।
2. सिर ऊंचा व रीढ़ की हड्डी सीधी रखें। हाथों को 90 डिग्री पर झुकाकर आगे-पीछे हिलाएं।
3. फिसलन व उबड़-खाबड़ सड़क पर न दौड़ें। इससे पहले 15 मिनट बॉडी वार्मअप करें।
4. दौडऩे से पहले फिट, आरामदेय जूते पहनें।
5. ऊंची एड़ी वाले फुटवियर्स बॉडी का संतुलन खराब करने के साथ दबाव व तनाव पैदा करते हैं।
6. ज्यादा ढीले कपड़े पहनकर न दौड़ें। गिरने का डर रहता है। सीढिय़ां पर मजबूती से कदम रखकर चढ़ें, जल्दबाजी न करें।
चिकित्सक से परामर्श जरूरी

यदि इन बचावों के बावजूद यदि जोड़ों में दर्द बार-बार होता है तो चिकित्सक की सलाह से बीमारी की पहचान करें। जांच में आर्थराइटिस की पहचान होने के बाद आर्थराइटिस के प्रकार व स्थिति के अनुसार इलाज व बचाव तय होता है। इसमें लापरवाही से समस्या और बढ़ सकती है।
एक्सपर्ट : डॉ. संजीव गौर, वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, भोपाल



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Slvh1n

No comments:

Post a Comment