Thursday, 25 July 2019

जानिए एक्सरसाइज करने से जुड़े कुछ भ्रम और सच्चाई

फैट, कैलोरी व एक्सरसाइज से जुड़े कुछ भ्रम अक्सर लोगों को होते हैं। कई बार तथ्य स्पष्ट न होने पर इसके नकारात्मक परिणाम सामने आते हैं और फिटनेस के नाम पर लोग एक्स्ट्रा डाइटिंग व वर्कआउट करने लगते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। जानें इससे जुड़े भ्रम व तथ्यों को-

भ्रम - एक्सरसाइज से पहले भोजन न करें।

सच - शरीर को एक्टिव रखने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में यदि सुबह वर्कआउट करते हैं तो एनर्जी के लिए 3-4 घंटे पहले हैवी खाने के बजाय कुछ हल्का-फुल्का जैसे स्प्राउट्स, उपमा या सूखे मेवे खा सकते हैं। पर्याप्त ऊर्जा के लिए फल, दही, रोटी और सोया मिल्क को डाइट में शामिल करें।

भ्रम - फैट शरीर के लिए ठीक नहीं, चाहे कहीं भी हो।
सच - रोगों से बचाने के लिए शरीर में ओमेगा-3 व 6 जैसे फैटी एसिड होने चाहिए। इनकी मात्रा बढ़ाने व एनर्जी के साथ भूख कंट्रोल करने के लिए सूरजमुखी के बीज, ऑलिव ऑयल, ऐवोकैडो, मछली, बादाम, काजू व मूंगफली खा सकते हैं। केक, कुकीज, क्रैकर्स, बिस्किट आदि से वजन बढ़ सकता है। परहेज करें।

भ्रम - वजन कम करना है तो भोजन में कैलोरी की मात्रा कम करना जरूरी है।
सच - एक्सरसाइज करने और कैलोरी कम लेने से वजन कम होता है। साथ ही फैट की मात्रा सही रहती है। 1200 से कम कैलोरी लेने पर शरीर में एनर्जी और मेटाबॉलिज्म कम होने लगता है। इसलिए ऊर्जावान व स्वस्थ रहने के लिए संतुलित डाइट जरूरी है।

भ्रम - अधिक वर्कआउट करें, ताकि पर्याप्त पसीना निकल सके।
सच - वजन पसीना निकलने से कम नहीं होता बल्कि यह शरीर का तापमान कम करने में मदद करता है। यदि आप किसी ऐसी जगह पर एक्सरसाइज करते हैं जहां बहुत गर्मी या नमी है तो पसीना निकलेगा ही। इससे वजन कम नहीं होता बल्कि पानी की मात्रा कम होती है। वजन कम करने के लिए सही समय पर और सही मात्रा में खाना खाएं।

भ्रम - अधिक कार्बोहाइड्रेट्स नहीं लेते तो वजन तेजी से कम कर सकते हैं।
सच - यह भ्रम है कि ज्यादा कैलोरी लेते हैं तो वजन बढ़ता है व कम कैलोरी से वजन घटता है। वजन नियंत्रित रखने का सबसे अच्छा तरीका सही डाइट प्लान करना है। अधिक कैलोरी युक्त भोजन करने से फैटी हो सकते हैं। इसलिए ऐसा खाना लें जिसमें ज्यादा कैलोरी न हो व भूख भी मिट जाए। सॉफ्ट ड्रिंक, मीठा, जूस जैसी चीजें न लें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JPnohO

No comments:

Post a Comment