Thursday, 25 July 2019

तनाव मुक्त व खुश रहने के लिए जान लें ये खास बातें

प्रोजेस्टेरॉन : चैन की नींद के लिए-

शरीर में प्रोजेस्टेरॉन सही होने से चिड़चिड़़ाहट नहीं होगी। तनाव व असंतुलित खानपान से इसकी कमी होती है। महिलाओं में 35-40 वर्ष के बाद इसका स्तर कम हो जाता है। जिससे गुस्सा व चिढ़चिढ़ाहट बढ़ जाती है।

सेरोटोनिन : एक्सरसाइज से करें दोस्ती-
लंबे समय तक तनाव में रहने से दिमाग में सेरोटोनिन का स्तर घटने लगता है जिससे व्यक्ति गुस्सैल होता जाता है। केला, टमाटर, अजवायन, शहद, नारियल आदि खाकर व नियमित व्यायाम कर इसकी मात्रा बढ़ा सकते हैं।

ऑक्सीटोसिन : प्यार बांटते चलो-
इसे लव हार्मोन कहते हैं जो तनाव से लड़ता है। इसका स्तर सही रखने के लिए निस्वार्थ भावना रखनी चाहिए। ये हार्मेन आपको प्यार का अहसास कराता है।

डोपामाइन : खुशियों का रास्ता-
तारीफ सुनने व हंसने से डोपामाइन बढ़ता है जिससे अच्छा महसूस होता है। विफलता से यह कम होता है। इससे अच्छा काम करते रहें जिससे आपको तारीफ मिले और खुशी मिले।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/314vcCn

No comments:

Post a Comment