गीले बालों में तेल लगाने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इससे बचने के लिए जो भी हेयर ऑयल प्रयोग करते हैं उसे गुनगुना कर कर्पूर मिला लें। उससे बालों की मालिश करें। इसके लिए नारियल तेल, सरसों व बादाम तेल का प्रयोग कर सकते हैं। यदि डैंड्रफ हुआ है तो नीम, अरंड का तेल प्रयोग करें। मैंथी रात में भिगो दें। सुबह इसे पीसकर बालों में लगाएं। इससे डैंड्रफ कम होगा। इसे सप्ताह में दो बार प्रयोग करें। नीम के पत्ते व त्रिफला के काढ़े से बाल धोने से खुजली से आराम मिलता है।
बाल रहेंगे हैल्दी
- बालों की नमी अच्छे से दूर करें। नहाने के बाद तौलिए से पोंछें।
- यदि कैप लगाते हैं तो पसीने को सुखाएं या शाम को अच्छे से नहाएं।
- बालों को साफ रखने से फंगल संक्रमण का खतरा कम हो जाएगा।
- दूसरे की तौलिया, तकिया, कंघी का इस्तेमाल न करें। तकिया सप्ताह में एक बार जरूर धोएं।
- बालों में तेल लगाने के बाद तीन-चार घंटे बाद वॉश करना चाहिए। रात में लगाते हैं तो सुबह वॉश करें।
तेल-कर्पूर लगाएं
बालों का झडऩे से रोकने के लिए मेथी के चूर्ण में एलोवेर और पानी मिलाकर उसे गीला कर उसका लेप बालों पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद बालों को धुलें। यदि बालों में डैंड्रफ है तो नीम के तेल में कर्पूर मिलाकर सिर की मसाज करें। दही व नींबू के पेस्ट से सिर की मसाज करें और फिर धुल लें। इसी तरह रीठा और शिकाकाई से बालों को धुलना ठीक रहता है। भृंगराज रसायन, भृंगराज चूर्ण, आंवला चूर्ण, मिश्री, काली तिल को पीसकर सुबह-शाम रोजाना पांच ग्राम पानी के साथ लेने से बालों झडऩा रुक सकता है।
-डॉ. कृतिका जितेंद्र जोशी, आयुर्वेद विशेषज्ञ, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y9AMVU
No comments:
Post a Comment