शरीर टूट रहा हो या जब बुखार हो तो पुदीने और तुलसी का रस बराबर मात्रा में मिलाकर थोड़ा गुड़ डालकर पी लें, इससे आराम मिलेगा। दिन में दो से तीन बार पी सकते हैं।
ये उपाय करें
जुकाम, खांसी होने पर अदरक और तुलसी की गरम चाय पीने से भी राहत मिलती है। इसमें काली मिर्च डाल सकते हैं।
तुलसी की सूखी पत्तियों को पीसकर उबटन चेहरे पर लगाने से झाइयां दूर होती हैं। त्वचा में निखार आता है।
दांतों में कीड़ा लगने पर तुलसी के रस में थोड़ा कर्पूर मिलाकर रुई से भिगोकर उस जगह रखने से कीड़े नष्ट हो जाते हैं। इसके अलावा मुंह की दुर्गंध में भी फायदेमंद है।
खुजली हो तो ये करें
बारिश के मौसम में तुलसी का रस खुजली वाली जगह पर लगाकर मालिश करें। रस की कुछ बूंदे पीने से भी खुुजली में आराम मिलता है। मलेरिया में तुलसी व काली मिर्च का काढ़ा बनाकर पीने से मलेरिया जल्दी ठीक हो जाता है। इससे पेट में कीड भी मर जाते हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XCAVlo
No comments:
Post a Comment