ऑफिस में लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से केवल पीठ पर ही दबाव नहीं पड़ता। इससे गर्दन के साथ हाथ-पैरों में अकड़न, तनाव, आलस और बेचैनी की दिक्कत बढ़ जाती है। ऐसे में जरूरी है कि काम करने के दौरान ऐसे चेयर पोज योगासनों को चुनें जिन्हें बैठे-बैठे आसानी से किया जा सके। इनसे काम का तनाव कम होने के साथ ही जोड़-मांसपेशियों की अकड़न में राहत मिलेगी।
चेयर काऊ स्ट्रेच योग पोज -
ऐसे करें : कुर्सी पर बैठे हुए पैरों के पंजों को जमीन पर टिकाएं। कमर सीधी रखें। दोनों हाथों की हथेलियों को घुटनों पर रखें। सांस अंदर लेते समय कमर को पीछे की ओर खींचने का प्रयास करें और आसमान की ओर देखें। सांस छोड़ते समय कमर को कंधों से खींचते हुए आगे की ओर लें। गर्दन आगे की ओर झुकाते हुए घुटनों को देखें। सांस लेने व छोड़ने की प्रक्रिया 3-5 बार दोहराएं।
ध्यान रखें: इसे करने के दौरान सांस सामान्य गति से लें।
पश्चिमोत्तानासन -
एक जगह बैठे-बैठे भी इसे पैरों के पंजे जमीन पर रखकर भी कर सकते हैं।
ऐसे करें: कुर्सी को टेबल से कुछ दूर ले आएं। कमर सीधी रखते हुए हाथों को कमर के निचले हिस्से से पीछे ले जाएं। दोनों हथेलियों को मिलाएं। सांस अंदर लेते हुए आगे की ओर झुकें व हथेलियों को पीछे से ऊपर की ओर क्षमतानुसार खींचें। सीने को जांघ पर छुएं व गर्दन को आराम की स्थिति में रखें।
ध्यान रखें: कमर या गर्दन में दर्द है तो इसे न करें।
अद्र्ध मत्स्येन्द्रासन -
इसे भी बैठकर ही करते हैं। यह कमर की अकड़न दूर करता है।
ऐसे करें: कुर्सी पर कमर सीधी कर और पैरों के पंजों को जमीन पर टिकाकर बैठें। कुर्सी के हत्थे को या इसे पीछे से पकड़ें व कुर्सी के पीछे देखने की कोशिश करें। ऐसा दाएं और बाएं दोनों तरफ से करें। यह काफी आसान है जिसे एक समय में 5-6 बार कर सकते हैं।
ध्यान रखें: हाल ही कमर से जुड़ी कोई सर्जरी हुई हो तो इसे करने से बचें।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xzDoO1
No comments:
Post a Comment