Friday, 25 May 2018

क्यों होती है मुंह की दुर्गंध जाने इसके कारण और इसके उपचार

ज्यादातर बीमारियां ऐसी होती हैं जिसका अनुभव बीमार व्यक्ति पहले स्वयं करता है उसके बाद दूसरा व्यक्ति इस बात को जान पाता है लेकिन एक बीमारी ऐसी भी है जिसका अनुभव पहले दूसरा व्यक्ति करता है बाद में इसका अनुभव स्वयं को होता है। हम बात कर रहे हैं मुंह से आने वाली दुर्गंध की।



मुंह की दुर्गंध धीरे-धीरे अपना दायरा बढ़ाते हुए इतनी बढ़ जाती है कि रोग ग्रस्त व्यक्ति के मुंह से ही नहीं बल्कि उसके श्वासों से भी बदबू आने लगती है। ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति के पास 2 मिनट तक बैठकर बातें करना भी दुर्लभ हो जाता है। मुंह की दुर्गंध होने की अवस्था में व्यक्ति अपने ही लोगों में घृणा का पात्र बन कर रह जाता है और इसी वजह से रोगी तनावग्रस्त और अकेलापन महसूस करने लगता है और इससे और भी अन्य बीमारी से ग्रसित हो जाता हैं।

मुंह की दुर्गंध पैदा होने के कारण

मुंह की दुर्गंध पैदा होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कि अत्यधिक तंबाकू, गुटखा, पान या पान मसाला खाना, धूम्रपान, शराब या गांजा चरस जैसी वस्तुओं का लंबे समय तक निरंतर प्रयोग करना। पानी का कम पीना, दांतों की सफाई ठीक से ना करना, पेट से संबंधित कोई रोग का होना, मुंह में इन्फेक्शन होना इत्यादि मुंह की दुर्गंध पैदा करने के कारण हो सकते हैं।

उपचार

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा पाने के लिए मुंह की सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है सुबह उठने के बाद तथा सोने से पहले और खाना खाने के बाद मुंह में शुद्ध और ताजा पानी भरकर लगातार कुछ मिनटों तक कुल्ला करते रहना चाहिए।

इसी प्रकार यदि दांतो पर अधिक मेल जमा हो तो स्वच्छ जल में नींबू का रस मिलाकर उससे कुल्ला करना चाहिए। ऐसा करने से दांतो का पीलापन हट जाता है बल्कि मुँह से आने वाली बदबू से भी छुटकारा मिल जाता हैं।

कुल्ला करने के बाद किसी भी अच्छे टूथपेस्ट से दांतों को ऊपर से नीचे करते हुए साफ कर लेना चाहिए। दांतों की अच्छी तरह सफाई करने के बाद उंगलियों की सहायता से मसूड़ों, जीभ एवं गालो के अंदरूनी हिस्सों को भी कुछ समय तक रगड़ रगड़ कर साफ करना चाहिए। ऐसा करने से उनके ऊपर जमा हुई गंदगी निकल जाती है तथा बदबू पैदा होने की संभावनाएं खत्म हो जाती हैं।

इसके अलावा जीभ को साफ करने के लिए टंग क्लीनर का उपयोग करें। मुंह की दुर्गंध से बचने के लिए धूम्रपान तंबाकू आदि का सेवन ना करें। जितना हो सके अत्यधिक पानी का सेवन करें। ऐसे खाद्य पदार्थों का त्याग करें जो जिन्हे पचाने में शरीर को अधिक मेहनत लगे।

इन तरीकों को अपनाकर मुंह से पैदा होने वाली दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है। आपको यह जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

लाइक, शेयर और हमें फॉलो करना ना भूलें

No comments:

Post a Comment